24 घंटे में आए 905 नए मामले, एक दिन में सर्वाधिक 51 मौतें, जानिए किस राज्य में कितने मरीज?

24 घंटे में आए 905 नए मामले, एक दिन में सर्वाधिक 51 मौतें, जानिए किस राज्य में कितने मरीज?

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 16 लाख 99 हजार 595 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 106138 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार आज भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 8048 पहुंच चुकी है। भारत में मौजूद विदेशी मरीजों की संख्‍या 72 है। एक्‍ट‍िव पीडि़तों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 979 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से 324 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 9352 मामले हैं।

देश में 24 घंटे में कोरोना के 905 नए मामले सामने आए हैं। रविवार की शाम में कुल कन्‍फर्म मामले 8447 थे जबकि सोमवार की शाम में ये आंकड़ा 9352 पर पहुंच गया है। ठीक होने वालों की संख्‍या रविवार की शाम तक 764 थी जबकि सोमवार को ये बढ़कर 980 पर पहुंच गई है। मृतकों की संख्‍या रविवार की शाम तक 273 थी जो कि सोमवार की शाम तक 324 हो गई है। एक दिन में 51 मौतें हुई हैं। देश में कोरोना का पहला मामला सामने आने के बाद से 24 घंटे में ये सबसे अधिक मौतों का आंकड़ा है।

कोरोना से लड़ाई में महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली और तमिलनाडु आज भी देश में सर्वाधिक मरीजों वाले राज्‍य बने हुए हैं। महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 1985 कन्‍फर्म मामले हैं जबकि वहां अब तक 149 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्‍ट्र में एक दिन 224 नए मामले सामने आए हैं।  दिल्‍ली में 1154 कन्‍फर्म मामले हैं और 24 लोगों मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां एक दिन में 85 नए मामले सामने आए हैं। इसी प्रकार तमिलनाडु में 1075 कन्‍फर्म मामले में और मृतकों का आंकड़ा 11 पर है। राज्‍य में एक दिन में 106 नए मामले सामने आए हैं। दिल्‍ली और तमिलनाडु में सबसे अधिक मरीज तब्‍लीगी जमात से जुड़े बताए जा रहे हैं। राजस्‍थान के मरीजों की संख्‍या 700 से बढ़कर 812 हो गई है। गुजरात में रविवार के 443 के मुकाबले सोमवार को कन्‍फर्म मामलों की संख्‍या 539 हो गई है। देश के बाकी राज्‍यों में नए मरीजों के सामने साने की रफ्तार सामान्‍य ही है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

432

11

7

अंडमान एंड निकोबार आइसलैंड

11

10

0

अरुणाचल प्रदेश

1

0

0

असम

31

0

1

बिहार

64

26

1

चंडीगढ़ 

21

7

0

छत्तीसगढ़

31

10

0

दिल्ली

1154

27

24

गोवा

7

5

0

गुजरात 

539

47

26

हरियाणा

185

29

3

हिमाचल प्रदेश 

32

13

1

जम्मू एंड कश्मीर 

245

6

4

झारखंड

19

0

2

कर्नाटक

247

59

6

केरल

376

179

3

लद्दाख

15

10

0

मध्य प्रदेश 

604

44

43

महाराष्ट्र 

1985

217

149

मणिपुर

2

1

0

मिजोरम

1

0

0

ओडिशा

54

12

1

पुुडुचेरी

7

1

0

पंजाब

167

14

11

राजस्थान

812

21

3

तमिलनाडु

1075

50

11

तेलांगना

562

100

16

त्रिपुरा

2

0

0

उत्तराखंड

35

5

0

उत्तर प्रदेश 

483

47

5

वेस्ट बंगाल

152

29

7

भारत में कुल मामले

9352

980

324

 

इसे भी पढ़ें-

Special Report: साफ-सफाई की एहमियत बताती कोरोना महामारी

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।